लखनऊ, जनवरी 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश पुलिस के 18 पुलिस अफसरों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक (गैलेन्ट्री मेडल) से सम्मानित किया जाएगा। इनमें एसटीएफ के एएसपी राकेश, विनोद सिंह, डिप्टी एसपी धर्मेश शाही समेत 14 पुलिसकर्मी शामिल है। इसके अलावा चार पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक और आईजी देवीपाटन रेंज अमित पाठक, आईजी झांसी रेंज आकाश कुलहरि, लखनऊ में तैनात एसीपी अभय प्रताप मल समेत 68 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन पुलिस कर्मियों को यह सम्मान गणतंत्र दिवस पर दिया जाएगा। डिप्टी एसपी धर्मेश समेत तीन को दूसरी बार मिलेगा गैलेंट्री अवार्ड एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही, इंस्पेक्टर अमित, एसआई यशवंत सिंह को दूसरी बार गैलेंट्री अवार्ड मिलेगा। धर्मेश को इससे पहले मुख्यमं...