मिर्जापुर, मार्च 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता स्पेशल टास्क फोर्स ने शनिवार को तीन वन्य जीव तस्करों को नरायनपुर शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। इनके पास से दुर्लभ वन्य जीव रेड सैंड बोआ सर्प और पैंगोलिन की खाल बरामद हुई है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार वन्य जीव तस्करों में एक वाराणसी, एक पश्चिम बंगाल और एक मिर्जापुर का निवासी है। तीनों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वन क्षेत्र से दुर्लभ वन्य जीवों के तस्करी की सूचना मिल रही थी। एसटीएफ वाराणसी के पुनीत परिहार की सूचना पर वन्य जीव तस्करों को पकड़ने के लिए टास्क फोर्स को लगाया गया। लखनऊ टास्कफोर्स ने शनिवार को सुबह नरायनपुर के शनि मंदिर के पास छापेमारी कर तीनों वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से प्लास्टिक के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.