सीवान, मार्च 7 -- हसनपुरा/दरौंदा। एम एच नगर थाना के मंदरौली निवासी मदन महतो के पुत्र व एसटीएफ के जवान राजेश कुमार प्रसाद ( 40 वर्ष ) के शव को उनके पैतृक आवास पर शुक्रवार को लाया गया। शव को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गयी। बेगुसराय से आए एसटीएफ की बटालियन व स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। पोस्टमार्टम के बाद तिरंगा में लिपटे हुए श को मंदरौली लाया गया। शव लाते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे। जवान के शव की सिसवन स्थित सरयू घाट पर अंत्येष्टि की गई। जवान की दो संतानें हैं। ज्ञात हो कि दरौंदा रेलवे स्टेशन पर 4 मार्च की रात करीब 8.15 बजे ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरपीएफ ने उन्हें सीएचसी दरौंदा पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.