एसटीएफ के उपनिरीक्षक को डीजीपी का शौर्य पदक
नोएडा, अगस्त 15 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। एसटीएफ नोएडा यूनिट में तैनात उपनिरीक्षक अक्षय परमवीर कुमार त्यागी को उल्लेखनीय वीरता और साहसिक कार्रवाई के लिए डीजीपी का शौर्य पदक प्रदान किया गया है। उन्होंने वर्ष 2021 में बावरिया गिरोह के कुख्यात बदमाश अजय कालिका को मुठभेड़ में ढेर करने और इसके करीब दो वर्ष बाद एक जनवरी 2023 को कपिल सिंह को मुठभेड़ में मार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दोनों बदमाश पर इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों ही मुठभेड़ों में उपनिरीक्षक अक्षय परमवीर कुमार त्यागी की भूमिका अहम रही। उनके साहस और पुलिस कार्रवाई में योगदान को देखते हुए उन्हें डीजीपी के शौर्य पदक से सम्मानित किया गया है। यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस के इतिहास में पहली बार कीर्ति चक्र, शहीद STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार मरणोपरांत सम्मानित इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.