पटना, अगस्त 22 -- Bihar Top News: बिहार एसटीएफ (विशेष कार्य बल) ने रुपये लेकर हत्याएं करने वाले 350 से अधिक सुपारी किलरों की सूची तैयार की है। इस साल जुलाई तक 30 से अधिक सुपारी किलर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य बदमाशों को दबोचने के लिए उनकी गतिविधियों पर भी इकाई की कड़ी नजर है। एसटीएफ के डीआईजी संजय कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में पत्रकारों से एसटीएफ डीआईजी ने बताया कि इस साल जनवरी से अब तक 1716 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी राज्य, क्षेत्र या जिला स्तर पर टॉप-10 या हार्डकोर अपराधियों की श्रेणी में शामिल थे। इनमें 63 पर 25 हजार से लेकर तीन लाख रुपये तक का इनाम घोषित था। उन्होंने कहा कि एसटीएफ ने क्राइम कंट्रोल की दिशा में अच्छा काम किया। यह भी पढ़...