एसटीएफ की कार्रवाई में पुलिस पर हमले का आरोपित भूरा यादव गिरफ्तार
जहानाबाद, मई 23 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसटीएफ और जहानाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस प्रशासन को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिसकर्मियों की टीम ने सुजीत कुमार उर्फ भूरा (पिता संजय यादव) को गिरफ्तार किया। वह टेहटा थाना क्षेत्र के उमराई विगहा गांव के निवासी हैं। उसकी गिरफ्तारी टेहटा थाने में दर्ज कांड संख्या 320/ 26 के आलोक में की गई है। इस कांड में सुजीत उर्फ भूरा प्राथमिक अभियुक्त हैं। शुक्रवार को एसपी अपराजित लोहान ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सुजीत कुमार उर्फ भूरा का अपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व में भी वह हत्या का प्रयास और साधारण दंगा जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है। 19 अप्रैल 2026 को उसके विरुद्ध कांड संख्या 320/ 26 दर्ज की गई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और टेहटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.