कानपुर, जुलाई 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। लूट के इरादे से टैक्सी ड्राइवर की हत्या करने के मामले में पिछले सात साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी को एसटीएफ कानपुर यूनिट ने राजस्थान से पकड़ लिया। स मामले में लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में सात साल पहले मुकदमा दर्ज हुआ था। बलिया के सुखपुरा धरहरा डेरा हनुमानगंज निवासी मोनू यादव के खिलाफ सरोजनी नगर पुलिस ने अपहरण, हत्या और लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि मोनू यादव ने अपने साथी मिथलेश पांडेय, छोटू सिंह और मोहन यादव के साथ मिलकर 14 जुलाई 1019 की रात एयरपोर्ट जाने के लिए एक टैक्सी बुक की थी। यह भी पढ़ें- चालक की हत्याकर कार लूटने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश सात साल बाद गिरफ्तार गोरखपुर के बेलिया बडहलगंज निवासी चालक शुभम पांडेय टैक्सी चला रहा था। इसी दौरान उन लोगों ने टैक...