एसटीएफ और जहानाबाद पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
पीलीभीत, जून 20 -- जहानाबाद। एसटीएफ नोएडा यूनिट और जहानाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी जनपद कुशीनगर निवासी अतीउल्लाह को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को जेएमबी तिराहे के पास मुखबिर की सूचना, सर्विलांस और सटीक रणनीति के आधार पर दबोचा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध प्रदेश के तीन जनपदों में कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह ने बताया कि नौ मार्च 2026 को जहानाबाद क्षेत्र के कनाकोर गांव निवासी श्याम बिहारी लाल बैंक और जन सेवा केंद्र से नकदी निकालकर लौट रहे थे। इसी दौरान अतीउल्लाह और उसके साथियों ने परिचित होने का विश्वास दिलाकर उन्हें अपनी कार में बैठा लिया। आरोप है कि गिरोह पीड़ित को सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.