हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी। एसटीएच में शुक्रवार को न्यूरो सर्जरी की ओपीडी नहीं हो पायी। जिसके चलते कई मरीजों को बेरंग लौटना पड़ा। जूनियर रेजीडेंट की कमी की बात कहते हुए न्यूरोसर्जन डॉ. अमित देवल नौकरी छोड़कर जा चुके हैं। डॉ देवल एसटीएच में एक दिन मंगलवार को ओपीडी किया करते थे। एसटीएच में मौजूद न्यूरोसर्जन डॉ. अभिषेक राज भी निजी कारणों के चलते छुट्टी पर हैं। वह बुधवार और शुक्रवार को ओपीडी में बैठते हैं लेकिन इस शुक्रवार को वह अस्पताल में नहीं थे। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आने वाले बुधवार को वह मरीजों को देखेंगे। उल्लेखनीय है कि न्यूरोसर्जरी विभाग की ओपीडी में 100 से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं। अब बेस अस्पताल में भी न्यूरोसर्जन नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.