हल्द्वानी, सितम्बर 4 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नैनीताल जिले में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 62 वर्षीय मरीज की डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। मरीज को गंभीर हालत में 29 अगस्त को यहां भर्ती कराया गया था। वह वेंटिलेटर पर थे। जिले में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज की मौत का यह पहला मामला बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू संक्रमण के बीच डाक्टर को आया हार्टअटैक, आगरा के प्राइवेट अस्पताल में मौतमरीज की अस्पताल में भर्ती नैनीताल निवासी बुजुर्ग को करीब एक सप्ताह पहले परिजनों ने हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। एसटीएच के प्रभारी एमएस डॉ. शहजाद ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल ने स्वाइन फ्लू (एच1 एन1) की जांच कराई थी। जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वेंटिलेटर पर इलाज के ...