एसटीएच में मनाया गया विश्व इलिजारोव दिवस
हल्द्वानी, जून 15 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। एसटीएच के अस्थि रोग विभाग में सोमवार को विश्व इलिजारोव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज और प्रोफेसर डॉ. गणेश के नेतृत्व में संकाय सदस्यों व इंटर्न्स ने डॉ. गावरील इलिजारोव के सिद्धांतों पर परिचर्चा की। रूसी डॉक्टर इलिजारोव ने हड्डी की लंबाई बढ़ाने और फ्रैक्चर ठीक करने वाली 'डिस्ट्रेक्शन ऑस्टियोजेनेसिस विधि' की खोज की थी। इस तकनीक से आज भी जटिल शारीरिक विकृतियों, लंबाई बढ़ाने और घातक बोन इन्फेक्शन का इलाज होता है। डॉ. इलिजारोव के अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी नवाजा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.