एसटीएच में पर्वतीय क्षेत्रों के मरीजों को मिले तुरंत इलाज
हल्द्वानी, अगस्त 22 -- हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को एसटीएच में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और त्वरित इलाज दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय आर्य से मुलाकात की। इस दौरान मनोज शर्मा ने कहा कि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को समय पर इलाज और ऑपरेशन की सुविधा मिल जाए तो वे उसी दिन घर लौट सकते हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने मरीजों की फाइलिंग प्रक्रिया को सरल बनाने और पात्र लोगों को चैरिटी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। प्राचार्य डॉ. अजय आर्य ने मामले में ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस दौरान युगल किशोर पलड़िया, चेतन शर्मा, हरीश आर्या आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.