एसटीएच में न्यूरो नेविगेशन तकनीक से हुई ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी
हल्द्वानी, जून 15 -- हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) के न्यूरोसर्जरी विभाग ने अत्याधुनिक न्यूरो-नेविगेशन तकनीक (जीपीएस सिस्टम) से पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी की है। विभाग में तैनात न्यूरोसर्जन डॉ. अखिलेश जोशी के नेतृत्व में हल्द्वानी निवासी 55 साल के मरीज की जटिल ऑपरेशन किया गया। मरीज की हालत ठीक है और वह टीआसीयू में भर्ती है। डॉ. जोशी ने बताया कि इस आधुनिक तकनीक से स्वस्थ मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाए बिना ट्यूमर को सटीकता से निकाला जा सकता है। डॉ. जोशी ने बताया कि एसटीएच में पिछले चार महीनों में विभाग ने जटिल स्पाइन सर्जरी, ब्रेन ट्रॉमा और बच्चों की जन्मजात विकृतियों के कई सफल ऑपरेशन किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.