एसटीएच में जटिल पथरी का सफल ऑपरेशन
हल्द्वानी, जून 18 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं एसटीएच के यूरोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मण सिंह पाल ने चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। हल्द्वानी निवासी 36 वर्षीय मनोज कुमार हृदय रोग के साथ किडनी में पथरी से पीड़ित थे। निजी अस्पतालों ने हृदय रोग के कारण ऑपरेशन को जोखिमपूर्ण बताया था।एसटीएच की ओपीडी में जांच के बाद डॉ. पाल ने एंडोस्कोपिक लेजर तकनीक आरईआरएस से बिना चीरे के सफल ऑपरेशन किया। निश्चेतना विभाग के डॉ. हेम भट्ट ने भी योगदान दिया। डॉ. पाल ने बताया कि निजी अस्पतालों में ऐसे ऑपरेशन का खर्च दो से तीन लाख आता है। एसटीएच में मरीज का ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क किया गया। प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने सफल सर्जरी पर टीम को बधाई दी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.