एसटीएच के वरिष्ठ चिकित्सकों के तबादलों का व्यापार मंडल ने किया विरोध
हल्द्वानी, जुलाई 4 -- हल्द्वानी, संवाददाता। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) के वरिष्ठ चिकित्सकों के स्थानांतरण का कड़ा विरोध व्यक्त करते हुए सरकार से तत्काल इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि एसटीएच कुमाऊं मंडल के गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों के लिए सबसे बड़ा सरकारी उपचार केंद्र है, जहां वर्षों से लाखों मरीज बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करते रहे हैं। प्रदेश प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता और केंद्रीय सह-संयोजक देवेश अग्रवाल ने कहा कि कुमाऊं की 28 विधानसभा क्षेत्रों के मरीज विभिन्न सरकारी अस्पतालों से रेफर होकर एसटीएच पहुंचते हैं। ऐसे में अनुभवी और वरिष्ठ चिकित्सकों के तबादले से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी और गंभीर मरीजों के उपचार में कठिनाइयां बढ़ेंगी। यह भी पढ़ें- Rud...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.