हल्द्वानी, मार्च 17 -- हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल (एसटीएच) की कैथ लैब 18 मार्च को आधिकारिक रूप से अस्पताल प्रबंधन को सौंप दी जाएगी। हैंडओवर की यह प्रक्रिया सीमेंस कंपनी के प्रतिनिधियों, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) कोटद्वार के अधिकारियों और हृदय रोग विशेषज्ञों की मौजूदगी में संपन्न होगी। एसटीएच में कैथ लैब निर्माण की प्रक्रिया 2023 में शुरू हुई थी। इस लैब के लिए बीईएल ने अपने सीएसआर फंड से 9 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की थी, जिससे सीमेंस कंपनी की अत्याधुनिक मशीनें खरीदी गई हैं। कंपनी के इंजीनियरों ने इन मशीनों के इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा कर लिया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोविंद सिंह तितियाल ने बताया कि हैंडओवर की तकनीकी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए दून मेडिकल कॉलेज से हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमर उपाध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.