एसटीएच, महिला और बेस के सात कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
हल्द्वानी, जून 30 -- हल्द्वानी। चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कई कर्मचारी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। एसटीएच में सीनियर टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) शम्शुजम्मा और सिस्टर नर्सिंग राजकुमारी लाल सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह में प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल, एमएस डॉ. अरुण जोशी सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इसी क्रम में महिला अस्पताल में एएनएम खष्टी रावत, चतुर्थ श्रेणी कर्मी पुष्पा देवी, मुन्नी देवी, चीफ फार्मासिस्ट बीएल वर्मा तथा बेस अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी जगदीश बेलवाल सेवानिवृत्त हुए। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- छह पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.