सीतामढ़ी, मई 14 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित एमपी हाईस्कूल केन्द्र पर दूसरे दिन गुरुवार को माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2025 का रिजल्ट कार्ड का वितरण किया गया। कुल निर्धारित 12 सौ में नौ सौ अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इन अभ्यर्थियों को आवश्यक औपचारिकता व निर्धारित पहचान पर रिजल्ट कार्ड उपलब्ध कराया गया। इसको लेकर केन्द्र पर संबंधित अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी रही। केन्द्र पर विषयवार बने अलग-अलग पांच काउंटरों पर एसटीईटी पेपर एक का रिजल्ट कार्ड का वितरण की व्यवस्था की गई थी। डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित वितरण शिविर में काउंटरों पर प्रतिनियुक्त कर्मी मौजूद रहे। डीईओ श्री त्रिपाठी ने बताया कि 15 मई को एसटीईटी पेपर दो के रौल नंबर 2532000002 से 2532002719 तक के अभ्यर्थियों को रिजल्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। यह...