एसटीईटी पास अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरण शुरू
मधुबनी, मई 22 -- मधुबनी,निज संवाददाता। एसटीईटी परीक्षा पास अभ्यर्थियों को शुक्रवार से प्रमाण पत्र वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया। जिले में करीब पांच हजार अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। सभी सफल अभ्यर्थियों को चरणबद्ध तरीके से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, ताकि वितरण प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। शिक्षा विभाग की ओर से प्रतिदिन 400 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र लेने के लिए बुलाया जा रहा है। इसके लिए दो अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। प्रत्येक काउंटर पर प्रतिदिन 200 प्रमाण पत्र वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले दिन कुल 340 अभ्यर्थी ही अपना प्रमाण पत्र लेने पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार आगामी दिनों में अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.