मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) के प्रमाणपत्रों का वितरण जिले में 15 मई से होगा। इसके लिए जिला स्कूल में कैंप लगाया जाएगा।डीईओ ने निर्देश दिया है कि रॉल नंबर के अनुसार अभ्यर्थियों को आना है। निर्धारित शिड्यूल में अभ्यर्थी कैंप में आकर अपना प्रमाणपत्र ले सकेंगे। 15 से 22 मई तक प्रमाणपत्र मिलेगा। रिजल्ट लेने के लिए अभ्यर्थियों को स्वयं आना होगा। आधार कार्ड की स्व-अभिप्रमाणित कॉपी लेकर अभ्यर्थी आएंगे। एसटीईटी के पेपर एक और दो दोनों का रिजल्ट कार्ड कैंप में मिलेगा। सक्षमता चार के अभ्यर्थियों और एसटीईटी 2019 के संशोधित रिजल्ट का भी कैंप में वितरण होगा। यह भी पढ़ें- वीएम हाई स्कूल में एसटीईटी के रिजल्ट कार्ड का वितरण 14 से यह भी पढ़ें- सहरसा: 18 मई से मिलेगा रिजल्ट कार्ड यह भी पढ़ें- ...