पटना, अक्टूबर 18 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी ) 2026 का आयोजन 25 अक्टूबर से 20 नवंबर तक किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र रविवार की शाम वेबसाइट पर जारी कर दिया गया। परीक्षा समिति के अध्यक्ष डा. त्यागराजन एसएम ने बताया कि एसटीईटी-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को यूजर आइडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। समिति ने अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दिये गये सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने और उनका पालन करने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- बिहार एसटीईटी 2026 का एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर से शुरू होगा इम्तिहान अभ्...