प्रयागराज, मई 19 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। सेंट जोसेफ कॉलेज के सभागार में मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार समारोह वितरण समारोह का आयोजन हुआ। शुभारंभ सी. वेस्ली ने बाइबिल पाठ एवं प्रार्थना किया। मुख्य अतिथि इविवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कॉलेज की गौरवशाली परंपरा की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जोसेफाइट्स चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कृतिक निरखी, अनमय श्रीवास्तव और धनद चड्ढा को छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर आईसीएसई एवं आईएससी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पदक प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वाल्टर डी. सिल्वा, मेल्विन पेस, ग्लैडविन फर्नांडिस, ए. मगावन, ज्योति दुबे, अपर्णा रंजन, एम. डीसूजा आदि मौजूद रहे।

हिं...