एसजेडीएवी में राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप शुरू
चाईबासा, अगस्त 25 -- चाईबासा। सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। इसमें 10 संकुलों के 26 डीएवी विद्यालयों से अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य सह एआरओ ओपी मिश्रा, समाजसेवी सुरेश प्रसाद सिंह,पर्यवेक्षक डीएवी गुवा के प्राचार्य प्रवीण कुमार ने दीप जलाकर किया। इसके बाद झारखंड वुशु संघ की टीम ने गोकुलानंद मिश्र के निर्देशन में वुशु का शानदार प्रदर्शन किया। मौके पर ओपी मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण, आत्मविश्वास एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- डीएवी राज्यस्तरीय खेल शुरू, 1350 खिलाड़ी पहुंचे इस राज्य स्तरीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.