लखनऊ, जुलाई 25 -- विश्व हेड एवं नेक कैंसर दिवस पर शनिवार को एसजीपीजीआई के हेड एवं नेक सर्जरी विभाग की ओर से स्पंदन: कैंसर, उपचार और उससे आगे विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हेड एवं नेक विभाग में कैंसर रोगियों के लिए प्रदेश के किसी सरकारी चिकित्सा संस्थान में पहली अत्याधुनिक ओपीडी एंडोस्कोपी प्रयोगशाला स्थापित की गई है।

कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के डीन डॉ. शालीन कुमार और सीएमएस डॉ. देवेंद्र गुप्ता और हेड एवं नेक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित केशरी ने प्रयोगशाला का उदघाटन किया। कार्यक्रम में कैंसर को मात दे चुके मरीजों का सम्मान कर लोगों को समय पर जांच और उपचार के लिए जागरूक किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने कहा कि हेड एवं नेक कैंसर के इलाज में समय पर पहचान, जनजागरूकता और विभिन्न विशेषज्ञों के संयुक्त प्रय...