लखनऊ, जुलाई 19 -- एसजीपीजीआई ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के रेडियोडायग्नोसिस विभाग ने एसजीपीजीआई रेडियोलॉजी कोर्सेज़ की शुरुआत की है। प्रदेश का पहला व्यापक 'कार्डियोथोरेसिक इमेजिंग मास्टरक्लास' आयोजित किया गया। तीन दिन तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉक्टरों को दिल और फेफड़ों की गंभीर बीमारियों की सटीक पहचान करने की जानकारी दी गई। इस क्लास की खासियत यह रही कि इसमें डॉक्टरों ने खुद कंप्यूटर पर बैठकर असली मरीजों की रिपोर्टों का विश्लेषण किया और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन हासिल किया। एसजीपीजीआई के रेडियोडायग्नोसिस विभाग की प्रमुख डॉ.अर्चना गुप्ता ने बताया कि इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य भविष्य के रेडियोलॉजिस्ट्स को आधुनिक चुनौतियों के लिए तैयार करना। क्लास में एम्स दिल्ली, टाटा मेमोरियल मुंबई और बीएचयू समेत...