फरीदाबाद, मई 11 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा । स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से स्कूलों में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों के लिए कोच लेवल-1 प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को विभिन्न खेलों के नए नियमों, तकनीकों और आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी जाएगी, ताकि स्कूल स्तर से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके। यह कार्यक्रम इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन और यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों से ऐसे शारीरिक शिक्षकों और प्रशिक्षकों की सूची मांगी गई है, जो इस प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक हैं। प्रशिक्षण पूरा करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। बता दें क...