धनबाद, अगस्त 14 -- धनबाद। रांची इनडोर स्टेडियम में 14 अगस्त को आयोजित होनेवाले एसजीएफआई वॉलीबॉल टूर्नामेंट के लिए धनबाद बालक एवं बालिका टीम गुरुवार को रांची के लिए रवाना हो गई। जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने बताया कि चयनित बालक टीम में रोहित मित्तल, रोहित कुमार, दीपक कुमार, आदर्श पाराशर, मोहम्मद यश खान, ओम कुमार सिंह, सत्यम कुमार, हर्षित कुमार, शुभम, आर्यन प्रियांशु कुमार हैं। इसी तरह बालिका टीम में रितिका कुमारी, साक्षी कुमारी, तनुश्री कुमारी, दीप्ति कुमारी, रिया कुमारी, मीना कुमारी, निधि कुमारी, रागिनी कुमारी ,परी कुमारी,, तानिया कौर, दीक्षा कुमारी, गुनगुन कुमारी, अरूषा को शामिल किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...