बोकारो, अगस्त 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए रांची के खेलगांव स्टेडियम में एसजीएफआई राज्यस्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बोकारो जिले के बालक व बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- जीजीपीएस बोकारो की जूडो टीम ओवरऑल रनर-अप प्रतियोगिता की सफलता प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बोकारो के पांच बालक खिलाड़ियों का चयन एसजीएफआई नेशनल कैंप के लिए किया गया है। राजकीय प्लस टू हाई स्कूल, लकड़ाखंदा के चार खिलाड़ियों में मयंक कुमार, अमन कुमार यादव, राजीव कुमार यादव और कन्हैया कुमार का चयन खेल प्रतिभा के आधार पर नेशनल कैंप के लिए हुआ है। चार खिलाड़ियों के चयन पर स्कूल के प्रधानाध्यापक बिनय कुमार पांडेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टीम को...