एसजीआरआर राजा रोड के छात्रों ने विकसित भारत बनाने का लिया संकल्प
देहरादून, सितम्बर 28 -- देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल राजा रोड में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के लिए छात्रशक्ति को संकल्प दिलाया गया। भारत के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर आज के 25 करोड़ बच्चों की क्या भूमिका होगी, नया भारत कैसा होगा, इन सब विषयों पर हुई भाषण प्रतियोगिता में ख़ुशी यादव और प्राची सिंघल, निबंध प्रतियोगिता में नव्या गोयल, सोनम और चित्रकला प्रतियोगिता में हरदेश शर्मा व तनिया विजयी रहे। इस अवसर पर दायित्वधारी विशाल गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता आमिर क़ुरैशी, अमित जायसवाल, प्रधानाचार्य स्वाति शर्मा, सुनीता पोखरियाल, अशिमा बिष्ट, अरुणा चमोली, अर्चना मेहता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.