देहरादून, नवम्बर 18 -- देहरादून। श्री गुरु राम राय बसंत विहार पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव गुरुवार को हर्षोल्लास व गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुसुम कंडवाल थीं, जो राज्य महिला आयोग उत्तराखंड की अध्यक्ष हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता रावत ने कुसुम कंडवाल, बसंत विहार सोसायटी के भूतपूर्व आईजी एस.एस. कोठियाल, भूतपूर्व डीजीएम शशि कपूर और अन्य विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्या तथा मिशन के एजुकेशन ऑफिसर्स विजय चंद्र नौटियाल, विनय मोहन थपलियाल, विशाल सावन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। गढ़वाली सरस्वती वंदना ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अन्तर्सदनीय शारीरिक व्यायाम प्रतियोगिता में आकर्षक प्रस्तुतियां ...