एसजीआरआर परिवार ने पूर्व सीएम खंडूड़ी को श्रद्धांजलि दी
देहरादून, मई 19 -- देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिवार ने पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर एजुकेशन मिशन परिवार ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मेजर जनरल खंडूड़ी ने सदैव शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं सेवा कार्यों को प्रोत्साहित किया।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ) के प्रतापन ने कहा कि वे एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते थे। उनका मार्गदर्शन और स्नेह संस्थान परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उत्तराखंड ने एक ऐसे महान सपूत को खो दिया, जिनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन, ईमानदारी और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड ने खोया अपना अनुशासित सैनिक व जनप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.