देहरादून, अक्टूबर 11 -- फोटो देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआर) की ऑन्कोलॉजी टीम ने लखनऊ में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (आईएएसओ) के वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एमसीएच ऑन्कोलॉजी के प्रशिक्षु डॉ. दिव्या सेंगर ने क्विज प्रतियोगिता में प्रथम और डॉ. तेजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों को पदक देकर सम्मानित किया गया। वहीं, डॉ. कनिका को सर्वश्रेष्ठ समीक्षक का सम्मान मिला। ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग को आईएएसओ के स्वर्ण जयंती समारोह में सोसाइटी की पत्रिका में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। एसजीआरआर के अध्यक्ष श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विजेताओं और विभाग को बधाई दी। डॉ. गर्ग ने अध्यक्ष के सहयोग के लिए आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...