विकासनगर, अप्रैल 22 -- श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में बुधवार को स्मार्ट क्लास की शुरुआत हुई। प्रधानाचार्य आलोक बिजल्वाण ने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा उपलब्ध होगी। इससे उनकी सीखने की क्षमता और रुचि में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यम से पढ़ाई करने से कठिन विषय भी सरल एवं रोचक बन जाएंगे। मुख्य अतिथि हेक्सावेयर कंपनी के वितेश अग्रवाल व दिशा गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा में तकनीक का समावेश अत्यंत आवश्यक है। स्मार्ट क्लास विद्यार्थियों को नई दिशा देने के साथ-साथ उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक युग के लिए तैयार करेगी। इस दौरान हर्षवर्धन, शिवा भारद्वाज, शुभब दवे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...