देहरादून, जुलाई 25 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में शनिवार को स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन किया गया। विश्वविद्यालय ने उद्योग आधारित प्रशिक्षण, 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता और होटल उद्योग से सीधे जुड़ाव पर जोर देते हुए बताया कि जल्द ही ताज ग्रुप के साथ एमओयू किया जाएगा।

भवन का उद्घाटन भवन का उद्घाटन ताज ऋषिकेश रिजॉर्ट एंड स्पा के क्लस्टर जनरल मैनेजर (ऑपरेशंस) एवं जनरल मैनेजर मनोज मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि यह पहल हॉस्पिटैलिटी उद्योग के लिए दक्ष और प्रशिक्षित प्रोफेशनल तैयार करने में अहम साबित होगी। ताज ग्रुप के विशेषज्ञ विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण देंगे।

विश्वविद्यालय की प्राथमिकता एसजीआरआरयू के प्रेसीडेंट श्रीमहंत दे...