देहरादून, अप्रैल 11 -- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरी बाग परिसर में आयोजित जॉब उत्सव में 200 छात्र-छात्राओं का सफल चयन हुआ। इस रोजगार मेले में 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिनमें अन्य विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. मनीषा मैदुली ने बताया कि यह आयोजन छात्रों के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, प्रस्तुतीकरण और साक्षात्कार के तीन चरणों में संपन्न हुई। इस दौरान मानव संसाधन विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों को साक्षात्कार, करियर चयन और पेशेवर कौशल पर मार्गदर्शन भी दिया।इस एक दिवसीय आयोजन में सूचना प्रौद्योगिकी, औषधि, प्रबंधन, कृषि, ऑटोमोबाइल और वित्त क्षेत्र की 35 प्रति...