बेगुसराय, मार्च 10 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। एसके महिला कॉलेज में रविवार को जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य पार्षद पिंकी देवी, विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्य पार्षद संजय कुमार, प्रो. चंद्रभानु उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में कॉ-ओपरेटिव कॉलेज के डॉ. नीलेश, जीडी कॉलेज के प्रो. शशिकांत पांडेय , डॉ. दिनेश एवं डॉ. अरमान आनंद रहे। भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर प्रतिभागियों ने एवं वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के लिए लगभग 150 प्रतिभागियो ने पंजीकरण करवाये। इनमें पांच विजेताओं का चयन किया गया। प्रथम स्थान पर एसके महिला कॉलेज से शोबिया शमीम, द्वितीय स्थान पर इंजीनियरिंग कॉलेज से अभिषेक आनंद, तृतीय स्थान पर महिला कॉलेज से शिखा, चतुर्थ स्थान पर जीडी कॉलेज से सुमित कुमार एवं पांचवें स्थान...