पटना, अप्रैल 12 -- एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स पटना की ओर से आयोजित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा 2026 का रविवार को राज्य के विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में हजारों मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा लगातार पांचवें वर्ष नर्सिंग, फार्मेसी, पैरामेडिकल, आईटी और प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई। परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल को घोषित होगा, जबकि दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार 4 मई से शुरू होंगे। समूह के अध्यक्ष एसके मंडल ने कहा कि हमारा लक्ष्य शिक्षा में उत्कृष्टता सुनिश्चित करना है। चयनित छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...