धनबाद, अप्रैल 19 -- सीपीआई (एम) धनबाद जिला कमेटी की ओर से शनिवार को प्रेमचंद नगर स्थित बीटीआर भवन श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव मंडल सदस्य सपन माजी कर रहे थे। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता एसके बक्सी और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह मुंडा को उनके पांचवें स्मृति दिवस पर याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों नेता मजदूरों और किसानों के लोकप्रिय चेहरे थे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कोयला क्षेत्र के आंदोलनों में एसके बक्सी की अहम भूमिका रही। वहीं किसानों के मुद्दों पर राजेंद्र सिंह मुंडा ने लगातार संघर्ष किया।सभा में कहा गया कि वर्तमान समय में मजदूरों के खिलाफ लेबर कोड और किसानों के लिए एमएसपी जैसे मुद्दे महत्वपूर्ण हैं। यह भी पढ़ें- माकपा ने मजदूर नेता एसके बक्शी व राजेन्द्र सिंह मुंडा को दी श्रद्धाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.