मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एसकेजे लॉ कॉलेज में 'महिला, कानून एवं भारत में सामाजिक परिवर्तन : अधिकार, न्याय, समकालीन चुनौतियां एवं सशक्तीकरण के पथ' विषय पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी रविवार को संपन्न हो गई। कॉलेज ने सामाजिक पहल करते हुए कहा कि चतुर्भुज स्थान की इंटर (12वीं) उत्तीर्ण एक मेधावी छात्रा को प्रतिवर्ष कॉलेज में निःशुल्क नामांकन और स्नातक स्तर तक पूरी विधि शिक्षा उपलब्ध कराएगा। छात्राओं के लिए नि:शुल्क मार्शल आर्ट (आत्मरक्षा) प्रशिक्षण शुरू करने की भी घोषणा की।दो दिनों में कुल 14 तकनीकी सत्र हुए, जिनमें महिला अधिकार, लैंगिक समानता, न्याय तक समान पहुंच, समकालीन विधिक चुनौतियों और सामाजिक परिवर्तन जैसे विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। समापन समारोह की मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने कह...