मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेजे लॉ कॉलेज में शनिवार को सत्र 2025-26 के एलएलबी पार्ट-1 एवं बीए एलएलबी पार्ट-1 के नए छात्र-छात्राओं के लिए 'इंडक्शन प्रोग्राम' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अध्यक्ष एसके मिश्रा और सचिव डॉ. उज्ज्वला मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। निदेशक जयंत कुमार ने संस्थान की 1948 से चली आ रही गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत और शैक्षणिक विकास की यात्रा से छात्रों को अवगत कराया। प्राचार्य डॉ. केकेएन तिवारी ने सभी नए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। समारोह में पिछले सत्र में 80 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले छात्रों को Rs.5- 5 हजार का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्वागत गान ने समां बांध दिया। कॉलेज के सभी एकेडमि...