बहराइच, अगस्त 18 -- तेजवापुर, संवाददाता। डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सबलापुर के बीएएमएस प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय की परीक्षा में सभी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। चेयरमैन डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कृष्णकांत तिवारी को प्रथम, अहसन रहीम रामजी को द्वितीय तथा अवंतिका सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। डायरेक्टर पल्लवी शुक्ला ने शत-प्रतिशत परिणाम को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र तिवारी एवं प्रबंधक विनोद त्रिपाठी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. मनीष कुमार शर्मा, डॉ. देवेश तिवारी, डा. ...