हल्द्वानी, मार्च 1 -- हल्द्वानी। एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे एवं नन्हे विद्यार्थियों की ग्रेजुएशन सेरेमनी मनाई गई। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। शुभारंभ विद्यालय मैनेजर पुष्पा जोशी, प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, उप प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी, प्रशासक ऋषभ जोशी, पार्षद राजेश पन्त, शक्ति केंद्र संयोजक चंद्रशेखर जोशी, भुवन चंद्र पांडे, सावित्री जोशी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...