हल्द्वानी, नवम्बर 26 -- हल्द्वानी। एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर रोड हल्द्वानी की तीन छात्राएं खुशी आर्या, काजोल बिष्ट और हर्षिता देवरारी का चयन उत्तराखंड स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता आगामी 30 नवंबर को ऋषिकेश में आयोजित की जाएगी जिसमें विजेता विद्यार्थियों का चयन नेशनल के लिए होगा। इससे पहले छात्राओं ने राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता के लिए ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जो गुरु नानक कॉलेज रामनगर में 'देवेंद्र दत्त शर्मा' सेक्रेटरी ऑफ़ उत्तराखंड नेटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में संपन्न हुआ। विद्यालय प्रबंधक यूसी जोशी, सचिव पुष्पा जोशी, प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, उप प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी, प्रशासक ऋषभ जोशी आदि ने उनके चयन पर खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.