एसकेएम का 27 मई से देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
नई दिल्ली, मई 22 -- संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शुक्रवार को 27 मई से देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। एसकेएम ने किसान संगठनों और कृषि श्रमिकों से केंद्र सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) आदेश तथा 2026-27 खरीफ सत्र की मूल्य नीति पर कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) की रिपोर्ट की प्रतियां जलाने की अपील की है। एसकेएम ने बयान जारी कर केंद्र सरकार पर धोखाधड़ीपूर्ण एमएसपी व्यवस्था लागू करने, ईंधन की कीमतें बढ़ाकर किसानों पर बोझ डालने और उर्वरक स्थिति को गलत तरीके से संभालने का आरोप लगाया। संगठन ने कहा कि वह 2026-27 खरीफ सत्र के घोषित एमएसपी ढांचे, ईंधन कीमतों में हालिया वृद्धि और बिगड़ती उर्वरक स्थिति को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज करेगा। यह भी पढ़ें- एसकेएम का 27 मई से देशव्यापी आंदोलन का ऐलान ...... यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.