मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामपुरहरि पुलिस की अभिरक्षा में इलाज करा रहा एक बाल बंदी मंगलवार को एसकेएमसीएच से फरार हो गया। फरार बंद विपुल कुमार (17) वह टेंगराहां गांव के लक्ष्मण साह का पुत्र है। थानाध्यक्ष शिवेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि करीब चार साल पहले विपुल को अहियापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह 2023 में पेरौल पर घर आया और वापस नहीं गया। इसके बाद कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर सोमवार की रात रामपुरहरि पुलिस ने उसको घर से गिरफ्तार कर मंगलवार को मेडकिल चेकअप के लिए चौकीदार के साथ एसकेएमसीएच भेजा गया था। इलाज के दौरान ही वह दोपहर करीब दो बजे एसकेएमसीएच से फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.