मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज के स्किन विभाग में हर दिन चिकन पॉक्स के मरीज पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में स्किन विभाग के डॉ अभिषेक रंजन ने बताया कि हर दिन ओपीडी में पांच से छह मरीज चिकन पॉक्स के मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बड़े तक शामिल हैं। डॉ. अभिषेक ने बताया कि चिकन पॉक्स के मरीजों की स्थिति गंभीर नहीं है, इसलिए दवा से ही वह ठीक हो जा रहे हैं। इसके अलावा स्किन विभाग में दाद और स्कैबिज के मरीज भी लगातार पहुंच रहे हैं।उधर, एसकेएमसीएमच में मरीज के पहुंचने के बाद भी प्रंखडों से चिकन पॉक्स की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग को नहीं भेजी जा रही है। सभी प्रखंडों से एएनएम को अपने यहां फैलने वाली बीमारियों की रिपोर्टिंग आईडीएसपी पोर्टल पर करनी है। रिपोर्टिंग के बाद ही मरीजों की निगरानी क...