मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) में मरीजों के खून के सैंपल को रखने वाला डब्बा (प्लेन वायल) खत्म हो गया है। बीते कई दिनों से डब्बा नहीं होने के कारण जांच के लिए खून का नमूना लेने में परेशानी हो रही है। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि प्लेन वायल नहीं होने से आईसीयू से लेकर इमरजेंसी तक के गंभीर मरीजों की खून की जांच नहीं हो पा रही है।मेडिकल में भर्ती मरीज मो. अमजद और शिवजी सिंह ने बताया कि उनके खून की जांच होनी है। अस्पताल में बताया जा रहा है कि सैंपल लेने के लिए डब्बा नहीं है। कई मरीजों ने बताया कि वे बाहर से प्लेन वायल खरीदकर लाए तब उनकी खून की जांच हुई। एसकेएमसीएच में ब्लड कलेक्शन वाले डब्बे के अलावा हैंडीप्लास्ट भी नहीं है। कई वार्ड में यह मरीजों को नहीं मिल रही है।...