एसकेएमसीएच में बनेगी मरीजों की आईडी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एसकेएमसीएच सहित सभी मेडिकल कॉलेज में मरीजों की आईडी बनाई जाएगी। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसका निर्देश जारी किया है। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि जिला अस्पतालों की तरह आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत एसकेएमसीएच और अन्य मेडिकल कॉलजों में मरीजों की आभा आईडी बनेगी।अधीक्षक ने बताया कि मरीजों की आईडी बनाने के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग को 180 डाटा ऑपरेटर की डिमांड भेजी गई है। इन डाटा ऑपरेटरों की तैनाती ओपीडी और इमरजेंसी में की जाएगी। अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के इलाज को लेकर सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में ड्यूटी से गायब रहने वाले आठ नर्सिंग स्टाफ और एक डॉक्टर का एक दिन का वेतन बंद किया गया है। यह नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर रविवार को शाम में इमरजेंसी में मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.