एसकेएमसीएच में ड्यूटी से गायब रेडियोलॉजिस्ट का कटा वेतन
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने गुरुवार को ड्यूटी से गायब रेडियोलॉजिस्ट से शुक्रवार को शोकॉज किया। इसके अलावा एक दिन का वेतन काटने का भी निर्देश दिया। अधीक्षक ने बताया कि इसकी जानकारी स्वास्थ्य सचिव को भी भेज दी गई है। गुरुवार को दिनभर मेडिकल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट मौजूद रहे। इस कारण महिला मरीजों की जांच नहीं हो सकी। इससे पहले भी एसकेएमसीएच प्रशासन ने गायब रहने पर रेडियोलॉजी के डॉक्टरों से जवाब-तलब किया था। यह भी पढ़ें- बिना सूचना रेडियोलॉजिस्ट गायब, मरीज होते रहे दरबदर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.