मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच की आईसीयू में डॉक्टर रूम की एसी कई दिनों से खराब है। एसी खराब होने से गर्मी में डॉक्टरों को काम करने में परेशानी हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि डॉक्टर रूम में पंखा भी नहीं है और एसी भी नहीं चल रही है। आईसीयू के डॉक्टर रूम में सुबह से रात तक हर शिफ्ट में एक से दो डॉक्टर को रहना पड़ता है। पंखा और एसी नहीं चलने से मरीजों को देखने में काफी परेशानी होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...